SKRAU: Netaji Subhash Chandra Boses 128th birth anniversary celebrated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसकेआरएयू: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 9:42 PM (IST)
एसकेआरएयू: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। छात्र कल्याण निदेशालाय की ओर से कृषि महाविद्यालय के पीजी हॉस्टल परिसर में गुरूवार शाम को आय़ोजित कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ देवा राम सैनी, अनुसंधान निदेशक डॉ विजय प्रकाश, छात्र कल्याण निदेशक डॉ निर्मल सिंह दहिया, भू सदृ्शयता एवं राजस्व सर्जन निदेशक डॉ दाताराम, डॉ जे.के.तिवाड़ी, डॉ सुशील कुमार समेत पीजी और पीएचईडी के विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवा राम सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतिहास में अमिट छाप छोड़ने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरगाथा देश की युवा पीढ़ी को देशभक्ति और निस्वार्थ भाव से देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन से देश की आजादी की लड़ाई के दौरान नेताजी के दिए नारों तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिन्द, दिल्ली चलो इत्यादि ने देशभक्ति की अलख जगा दी थी। विद्यार्थीगण खूब मेहनत करें और जब भी मौका मिले, देश सेवा के लिए तत्पर रहें। छात्र कल्याण निदेशक डॉ निर्मल सिंह दहिया ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा पास की थी, जिसमें उन्हें चौथी रैंक प्राप्त हुई। लेकिन उन्होंने अंग्रेजों से देश की आजादी के लिए इस पद की भी बलि चढ़ा दी थी। उन्होने देश की आजादी के लिए जो त्याग किया। उससे युवा पीढ़ी भी सीख ले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement