Skill Development Committee Meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 7:31 PM (IST)
कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर। कौशल विकास समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर भगवत सिंह देवल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में देवल ने कहा कि विद्यार्थियों को कौशल विकास के संबंध में दी जाने वाली ट्रेनिंग पूरी मिले तथा गुणवत्ता के साथ मिले, जिससे बालकों को रोजगार प्राप्त करने में परेषानी नहीं हो। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास के ट्रेनिंग कैम्पों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही लाभांवित होने वाले युवाओं को योजनाओं का लाभ मिले इसके पूरे प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में आजीविका मिशन के आर एस शेखावत ने संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement