khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 7:07 PM (IST)
भरतपुर । जिले में पुलिस ने रक्षा बन्धन के पर्व पर महिलाओं को रक्षा व सुरक्षा का विश्वास दिला कर एक अनूठी मिशाल पेश की है। गौरतलब है कि भरतपुर में जिला मुख्यालय की पुलिस लाइन के अलाबा जिले में पुलिस थानों पर रक्षा बन्धन के पर्व को महिला सुरक्षा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भरतपुर के महिला थाने पर कार्यबाहक थानाधिकारी मंजु कसाना और एडीएफ सतीश जांगीड़ के अलावा थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सीएलजी सदस्यों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधे। डीग कोतवाली में भी रक्षाबन्धन के पर्व पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओ ने थाने पहुंचकर थानाधिकारी कन्हैया लाल व अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस अबसर पर पुलिस की तरफ से रक्षा सूत्र वाधने आयी बहनों की आवभगत भी की गयी।