singh inaugrate seminar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंह ने किया सेमीनार का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 5:56 PM (IST)
सिंह ने किया सेमीनार का शुभारंभ
जीन्द। केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को दुनिया का सबसे समृद्ध देश बनाने की सोच रखते है। यहां कई ऐसे कार्यक्रम संचालित हुए है जिनसे अर्थव्यवस्था को तो मजबूती मिलेगी ही साथ ही समग्र विकास भी होगा। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को जीन्द में चौ0 रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 21वीं सदी में भारत की आर्थिक व्यवस्था कैसी हो, विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमीनार के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के 66 वें जन्म दिवस पर आयोजित सेमीनार को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी बिल आम सहमति से पारित हुआ। इससे केन्द्र व राज्य सरकार की टैक्स प्रणाली में एक रूपता आयेगी और इसका लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement