Shyam Prakash return in BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्याम प्रकाश की बीजेपी में वापसी, जानें क्यों बीजेपी ने क्यों किया था निलंबित

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 12:32 PM (IST)
श्याम प्रकाश की बीजेपी में वापसी, जानें क्यों बीजेपी ने क्यों किया था निलंबित
इलाहाबाद। ओवैसी विरोधी सुर से हड़कंप मचाने वाले भाजपा नेता की आखिरकार नियमों को ताक पर रखकर वापसी हो गई । भाजपा ने डा श्याम प्रकाश द्विवेदी का निलम्बन वापस ले लिया है। आपको याद होगा भाजपा के खास नेता रहे श्याम द्विवेदी को ओवैसी पर विवादास्पद टिपण्णी करने के कारण पद से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन आज उन्हें प्रदेश अध्य्क्ष केशव प्रसाद मौर्या के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने उनका निलंबन वापस लिया। संगठन में वापसी के बाद जिला अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद से भेंट की। भाजपा नेता श्याम द्विवेदी ने (MIMIM) प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की जुबां काटने पर एक करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी बयान दिया था। संगठन ने बयान को पार्टी नीतियों के विरुद्ध माना और आगे कोई नेता या कार्यकर्ता ऐसा कदम न उठाए इसलिए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement