आग के कारण खंभे पर लगी कई केबल और एलुमिनियम की प्लेट भी जल गई। इलाके के
लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और विद्युत विभाग को दी। लोगों की
सूचना पर दमकल आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विद्युत विभाग
की गाडिय़ां भी आनन-फानन में मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद जले केबल और
अन्य उपकरणों को बदलने का काम शुरू किया गया।