हनुमानगढ़। कांग्रेस राज में घग्घर नदी पर बने पुल के लोकार्पण शिलापट्ट को तोडऩे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तोड़ा गया शिलापट्ट की जगह नया शिलापट्ट लगाने तथा पूर्व में लगे शिलापट्ट को तोडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। टिब्बी थाने में इस संबंध में अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घग्घर पुल पर एकत्र हुए। इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पूनियां डब्बू ने शिलापट्ट तोडऩे की घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस व प्रशासन पर शिलापट्ट तोडऩे वालों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया। सभा के पश्चात कार्यकर्ता पुल के बीचोबीच बैठ गए। इससे टिब्बी-संगरिया के बीच वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टिब्बी थानाधिकारी भंवर लाल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर आंदोलनकारियों को सात दिनों के भीतर नया शिलापट्ट लगवाने तथा शिलापट्ट तोडने वालों की तलाश करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदेालन स्थगित कर दिया। इस मौके पर रघुवीर खद्दा, बलकरण सिंह, लुकमान खान, देवेन्द्र भोबिया, लाल खां, मनदीप खोसा, बादल सिंह, कैलाश, सेठी, उपप्रधान अर्जुन राम, धर्मपाल चाहर, सुदेश धारणियां, सज्जन भांभू, रणवीर कुहाड़, सुशील खद्दा, विजय भादू आदि ने सम्बोधित किया।