Setup box will broadcast from December 31 - Additional District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

31 दिसंबर तक सेटअप बाॅक्स से हो प्रसारण - अतिरिक्त जिला कलक्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 7:12 PM (IST)
31 दिसंबर तक सेटअप बाॅक्स से हो प्रसारण - अतिरिक्त जिला कलक्टर
31 दिसम्बर तक शहरों के बाद सभी ग्रामीण इलाकों में भी सेट अप बॉक्स के माध्यम से ही टीवी चैनल्स का प्रसारण अनिवार्य हो जाएगा। इसे लागू करने की दिशा में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में केबल आॅपरेटर्स की अहम बैठक हुई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्ट्रेट ए के सेंगवा ने केबल आॅपरेटर्स को हिदायत दी कि वे किसी भी कीमत पर 31 दिसम्बर तक ग्रामीण इलाकों में सेट अप बॉक्स लगा दें। डिजीटल इंडिया के तहत केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में टीवी चैनल्स का प्रसारण सेट अप बाॅक्स के माध्यम से करने के निर्देश जारी किए थे। जिसकी समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इसे लागू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसे लेकर बुधवार को शासन सचिव राजस्व भी वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से डिजीटल इंडिया कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement