उदयपुर। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर उदयपुर मे मुस्कान क्लब द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों द्वारा कानूनी जानकारीयां एवं अधिकार बताये गये। समारोह की जानकारी देते हुए क्लब के महामंत्री श्याम सुन्दर राजौरा ने बताया कि पिछले 13 वर्षो से सचालित हो रहे इस क्लब द्वार समय समय पर वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न आयोजन करता है। क्लब द्वारा अब तक सैंकडो लोगो को 5 बार 18 देशों की विदेश यात्रा करवाई गई है। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्ेट राजीव बिजलानी द्वारा कानूनी जानकारीयों दी गई। इस मौके पर सभी वरिष्ठजनों को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।