मोहाली। शिव सेना हिंदूस्तान और हिंदूस्तान शक्ति सेना (राजनीतिक शाखा) को निर्वाचन आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए चुनाव चिन्ह अलाॅट कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए शिव सेना हिंदूस्तान और हिंदूस्तान शक्ति सेना के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि चुनाव कमीशन ने उन्हें नारियल का निशान अलॉट किया है। जिसके बाद पार्टी प्रदेश में तीस सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने जल्द ही सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने की बात कही। इस मौके उनके साथ शिव सेना हिंदूस्तान के पंजाब प्रभारी अमित शर्मा और जिला प्रधान गगन संधू भी मोजूद थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल सहित सभी राजनीतिक दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये सिर्फ धर्म और शख्सियतों पर राजनीति कर रही है। विकास के नाम पर झूठे वादे करना इनकी आदत सी बन गई है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी करीब सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला