बारां। मिनी सचिवालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर डॉ.एसपी ने सभी बैंकर्स को बैंक खातों में आधार कार्ड की सिडिंग के कार्य में गति लाने के साथ बैंक संवादकर्ता (बीसी) के रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने के निर्देष दिए।
उन्होंने कहा कि बैंक बीसी के कार्य दिवस तय करते हुए निश्चित समय तक उसका ठहराव सुनिश्चित करें। उसकी केश ट्रांजेक्षन की सीमा बढ़ाने हेतु संबधित उच्चाधिकारियों को लिखने के भी निर्देष दिए। प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना के तहत नामांकन बढ़ाने व लाभार्थियों को रूपे कार्ड के वितरण एवं उनका एक्टिवेषन का कार्य भी त्वरित गति से करने के निर्देष दिए। बैठक में एसीपी महेन्द्र पाल, कॉपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेषक सहित जिले के बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद थे।