Sector representatives to exercise their rights Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों का प्रयोग कर क्षेत्र का विकास करें: राज्य मंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 6:31 PM (IST)
जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों का प्रयोग कर क्षेत्र का विकास करें: राज्य मंत्री
सवा तीन करोड़ के पुल का लोकार्पण: इससे पूर्व यहां पहुंचे राज्यमंत्री रावत ने नल्दा में लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजनांतर्गत नल्दा गांव की संपर्क सडक़ बगेरी मईड़ा में सवा तीन करोड़ रुपयों की लागत से बने सबमर्सिबल पुल के लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेन्द्र शाह को पुल के दोनों तरफ की एप्रोच सडक़ के सुव्यवस्थित निर्माण करवाने और पुल पर आने वाली सडक़ के घुमावदार मोड़ को सीधा कर सडक़ निर्माण करवाने के निर्देश दिए। सोलर लिफ्ट व रिंगवाल की घोषणा की
समारोह में राज्यमंत्री रावत ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर नल्दा में सोलर लिफ्ट स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने समारोह मेंही हाथों-हाथ स्वच्छ परियोजना के अधिकारियों को लिफ्ट की स्थापना के लिए सर्वे कार्य कल से ही प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों की मांग पर राज्यमंत्री रावत ने सबमर्सिबल पुल के दोनों तरफ रिंगवाल बनाने के लिए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने की दी सीख:
राज्यमंत्री रावत ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए आने वाले जनप्रतिनिधियों की बात का मान रखें और उनका सम्मान करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे अधिकारियों के समक्ष वाजिब मांगों को ही रखें।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement