बांसवाड़ा : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का रीडर और होमगार्ड चालक गिरफ्तार

सत्यापन और खर्चे-पानी के पैसे: इस शिकायत का सत्यापन 11 अक्टूबर 2026 को कराया गया था, जिसमें आरोपी संदीप कुमार नानावटी और दलाल राहुल चंदेल द्वारा 40,000 रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस दौरान आरोपियों द्वारा परिवादिया से 'खर्चे-पानी' के नाम पर 2,000 रुपये पहले ही मांगकर ग्रहण करने की भी पुष्टि हुई थी।
एसीबी की ट्रेप कार्रवाई
एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में तथा एसीबी इकाई बांसवाड़ा के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आज यह ट्रेप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के चालक (होमगार्ड) राहुल चंदेल को परिवादी एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों से लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। वहीं, इस मामले में मुख्य भूमिका पाए जाने पर लिपिक ग्रेड प्रथम (रीडर) संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ तथा उनके निवास स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


