Advertisement
बांसवाड़ा : ग्लोबल बीएड कॉलेज के निदेशक, व्याख्याता और अध्यापक रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंटर्नशिप रिलीविंग लेटर और हाजिरी के नाम पर मांगी थी घूस

दबाव और घूस की मांग: ग्लोबल बीएड कॉलेज, बड़ोदिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों से कॉलेज प्रशासन द्वारा उपस्थिति (अटेंडेंस) कम होने के बावजूद पूरे वर्ष सहयोग करने और इंटर्नशिप का रिलीविंग लेटर जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।
20-20 हजार रुपये की मांग: शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि निदेशक सिद्धांत जैन, व्याख्याता सुनीता जैन और अध्यापक भूपेन्द्र जैन द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी तथा राशि लेने पर सहमति भी जताई गई थी।
एसीबी ने बिछाया जाल, 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा
सत्यापन के बाद एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन और बांसवाड़ा डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया:
रंगे हाथ गिरफ्तारी: शुक्रवार को जैसे ही रसायन विज्ञान अध्यापक भूपेन्द्र जैन ने सहपरिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों में ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
निदेशक और व्याख्याता भी हिरासत में: घूस मांगने के षड्यंत्र और सत्यापन में सीधी संलिप्तता पाए जाने के कारण मौके से ही निदेशक सिद्धांत जैन और व्याख्याता सुनीता जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी शिकायत के लिए ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1064 अथवा हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


