Advertisement
पंजाब में जनगणना 2027 का दूसरा चरण शुरू, 16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व गणना

डॉ. खोसा ने कहा कि जनगणना दो चरणों में की जाती है। पहले चरण को हम हाउस लिस्टिंग सेंसस या फेज-1 कहते हैं, जो मई और जून के महीनों में पंजाब में पूरा किया गया था। सेंसस का दूसरा चरण पॉपुलेशन एन्यूमरेशन कहलाता है, जिसका अर्थ है जनसंख्या की गणना। इस बार हम व्यक्तियों की गणना करेंगे और उनकी जानकारी दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में सेंसस का दूसरा चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना के रूप में जनता के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक यानी 35 दिनों तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।
डॉ. खोसा ने कहा कि इस जनगणना में डिजिटल सेंसस के विकल्प को बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है। डिजिटल सेंसस का अर्थ है कि पहले हर दस वर्ष में होने वाली जनगणना में जानकारी कागजी प्रपत्रों पर ली जाती थी, फिर उसे सिस्टम में दर्ज कर आंकड़े तैयार किए जाते थे और नीतियां बनाई जाती थीं लेकिन इस बार दो नई चीजें की गई हैं।
उन्होंने कहा कि पहली, जो गणनाकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करेंगे, वे यह काम डिजिटल ऐप के माध्यम से करेंगे। इसका लाभ यह होगा कि बहुत कम समय में सारी जानकारी हमारे पास पहुंच जाएगी। दूसरी, सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प लोगों को दिया जा रहा है। इसके माध्यम से हम लोगों से अनुरोध और अपील कर रहे हैं कि वे अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें।
डॉ. खोसा ने कहा कि इसके लिए एक सरकारी पोर्टल उपलब्ध है। इस पोर्टल पर लॉग इन करके आप अपने और अपने परिवार की जानकारी घर बैठे दर्ज करवा सकते हैं। डिजिटल सेंसस के माध्यम से जो परिवर्तन लाया जा रहा है, उसका संदेश हम मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों से मेरी यह भी अपील है कि वे सेल्फ-एन्यूमरेशन के इस विकल्प का अवश्य उपयोग करें। यह पोर्टल केवल 15 दिनों के लिए खुला रहेगा। इसमें लगभग 40 सरल प्रश्न पूछे जाएंगे। आप उन प्रश्नों को पढ़कर मल्टीपल चॉइस विकल्पों में से अपने लिए उपयुक्त उत्तर चुन सकते हैं। इसी प्रकार आप बारी-बारी से अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश आप 15 दिनों के भीतर इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाते हैं या आपको प्रक्रिया समझ नहीं आती है, तो 1 दिसंबर के बाद जब गणनाकर्मी घर-घर आएंगे, तब उनसे सहयोग करें। वे भी आपसे यही 40 प्रश्न पूछेंगे।
डॉ. खोसा ने कहा कि जिन लोगों ने पहले से सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा का उपयोग कर लिया होगा, उन्हें एक आईडी जनरेट होकर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। गणनाकर्मी केवल वही आईडी नंबर पूछेंगे। आप वह आईडी उन्हें बता सकते हैं। इसके बाद आपकी पूरी जानकारी उनके ऐप पर उपलब्ध हो जाएगी। वे उस जानकारी का सत्यापन करेंगे और अंतिम रूप से पूरे डेटा को सबमिट कर दिया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


