कैथल । जिला बार एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में डीसी का तबादला करवाने में सहयोग करने पर मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल और मीडिया का आभार व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने कहा कि कैथल के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता के अडियल रवैये और दुर्व्यवहार से जिले की जनता परेशान थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में रॉकी मित्तल की सराहनीय भूमिका रही। रॉकी मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि वे भ्रष्टाचार मिटाने के मामले में आम आदमी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार मिटाने की मुहीम के तहत किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को जिले में टिकने नहीं दिया जाएगा। रॉकी ने कहा कि डीसी के तबादले के बाद अब एसडीएम मनदीप कौर का तबादला भी यहां से शीघ्र करवा दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। इसी प्रकार मीडिया ने भी बेहतरीन कवरेज देकर उनके आंदोलन में सहयोग दिया है। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर रॉकी मित्तल और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी