SC, caste, BJP, rule ,plight, people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपाराज में एससी जाति वर्ग के लोगों की हो रही है दुर्दशा

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 8:54 PM (IST)
भाजपाराज में एससी जाति वर्ग के लोगों की हो रही है दुर्दशा
बारां । अनुसूचित जाति विभाग जिला बारां की बैठक कांग्रेस के श्रीजी चैक स्थित कार्यालय पर रविवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया , अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं पूर्व जिला प्रमुख बूंदी राकेश बोयत, पानाचंद मेघवाल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा एससी वर्ग के उत्थान के लिए रही है परंतु पिछले तीन सालों में राजस्थान की सामंतशाही सरकार द्वारा उन समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है जिससे कि एससी वर्ग का भला हो रहा था। एससी विभाग जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या ने बताया कि बैठक में कांग्रेस की नवघोषित जिला कार्यकारणी में अनुसूचित जाति के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी गुरूदास कामत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, बारां जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित अतिथियों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं साफाबंदी कर मुंह मीठा करवाते हुए स्वागत सम्मान किया गया।
बैठक में प्रत्येक ब्लॉक पर अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन आयोजित किए जाकर इस वर्ग से जुडे लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर सरकार व प्रशासन से समाधान के लिए प्रयास किए जायेंगे। इस हेतु ब्लॉकवार तिथियां निर्धारित किए जाने का निर्णय लिया गया। ं पूर्व सभापति कैलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल बैरवा, हेमराज बैरवा सहित कई कार्यक्रता उपस्थित थे ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement