समागम
शुरू होने के साथ ही तेज बारिश से पूरा पांडाल भीग गया। इसके बावजूद
सैकड़ों गो भक्त कार्यक्रम को सफल बनाने और गो माता के प्रति आस्था के कारण
भीगने के बावजूद समागम में दो घंटे खड़े रहे। फैज खान ने बारिश के आगमन पर
गो भक्तों से कहा कि इंद्रदेव या तो तरसा कर इम्तेहान लेते हैं या फिर
बरसा कर और जो इस इम्तेहान में पास होता है वही सच्चा गो भक्त है। इस
उद्बोधन के बाद गो भक्तों में जोश का संचार हुआ।