Sant Kabir Nagar: Fire breaks out in paper mill warehouse, chaos ensues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संतकबीरनगर : पेपर मिल के गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 5:03 PM (IST)
संतकबीरनगर : पेपर मिल के गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित NH 28 पर स्थित रैना पेपर मिल के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखा पेपर का बड़ा बंडल जलकर पूरी तरह से भस्म हो गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दूसरे जनपद से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। इस घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी और एडीएम समेत कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि और कोई नुकसान न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement