देश के सबसे टॉप डीएम बने संजय कुमार, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 10:11 AM (IST)
इलाहाबाद के डीएम देश के सबसे टाप डीएम बन गये हैं । दिव्यांगों
के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले डीएम संजय कुमार के नाम का डंका देश भर में बज
रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें सम्मानित
करेंगे । महामहिम द्वारा 3 दिसंबर को देश
की राजधानी दिल्ली में बकायदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें संजय कुमार सम्मानित होंगे । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने दिव्यांगों
ने एक सर्वे कर इसका चुनाव किया है । जिसमें दिव्यांग के पुनरूद्धार करने, उनको कृत्रिम उपकरण के साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर
प्रदान करने की सर्वश्रेष्ठ पहल हुई है।
जबकि दिव्यांगों को आत्म निर्भर बनाने तथा
समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्ण रूप
से भाग लेने के लिए उन्हें सक्षम बनाने में भी इलाहाबाद टाप पर रहा । यहां तक की
दिव्यांग के सशक्तिकरण करने, दिव्यांगजनों के पुनर्वास व अन्य सहायता प्रदान किये जाने पर भी पूरे भारत में उत्तर
प्रदेश के इलाहाबाद को प्रथम स्थान पर चुना है।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल