Advertisement
सलूंबर उपचुनाव : नाराज रघुवीर मीणा अहमदाबाद रवाना, रेशमा ने भरा नामांकन, पीसीसी सदस्य बोले - रघुवीर का नेतृत्व कांग्रेस के साथ

इस मौके पर उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने कहा कि पार्टी की रणनीति के तहत महिला उम्मीदवार के सामने महिला प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा गया है। चौधरी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, "भाजपा के राज में बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है और ये सरकार नाम बदलने की राजनीति में लगी हुई है।"
कांग्रेस की सभा में नेताओं का जमावड़ा
रेशमा मीणा के समर्थन में ओजस्वी वाटिका में कांग्रेस की सभा का आयोजन हो रहा है, जिसमें पार्टी पदाधिकारी अशोक चांदना, अर्जुनलाल बामणिया, पुष्करलाल डांगी और अन्य प्रमुख नेता मौजूद हैं। दूसरी ओर, भाजपा की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति रहेगी।
इस रैली में जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी, प्रभारी मंत्री डॉ. हेमंत मीणा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सलूंबर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


