Sachin Pilot Jodhpur, Pali tour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिन पायलट का जोधपुर, पाली दौरा

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 8:01 PM (IST)
सचिन पायलट का जोधपुर, पाली दौरा
जोधपुर,पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट आज जोधपुर एवं पाली जिलों के एक दिवसीय दौरे पर रहे। पायलट ने जोधपुर के बिलाड़ा पहुंचकर आई माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पायलट ने सिरवी समाज के धर्मगुरू माधोसिंह दीवान के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। पायलट को दीवान ने आश्वस्त किया कि वे कांग्रेस पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए पूरी तरह से सहयोग करेंगे। पायलट का जोधपुर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement