पानीपत । सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सरकारी स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया । इस दौड़ में लगभग 500 स्कूली बच्चे दौड़े । इस मौके पर पानीपत के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि पटेल एक लौह पुरुष थे और उन्होंने देश की प्रभुता और अखंडता के लिए काम किया और हमे उनसे प्रेरित होकर सभी युवाओ को काम करना चाहिए । एससीबीसी आयोग की चेयरपर्सन सुनीता कहा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष थे उन्होंने सदा देश हित में काम किया।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :वकील नेCJI को कहा हैंडसम,वे बोले-बाहर निकालो