rohtak is the first district in auto start system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आॅटो प्रणाली शुरू करने में पहला जिला बना रोहतक

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 7:00 PM (IST)
आॅटो प्रणाली शुरू करने में पहला जिला बना रोहतक
रोहतक। जिला पुलिस की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए तीन अहम कदम उठाए गए हैं। जिन पर अमल करने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। जिला पुलिस की ओर से शहर के कई स्थानों पर पार्किंग की सुविधा शुरू की गई है। बाजारों में नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। ऑटो के लिए टोकन सिस्टम शुरु किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पुराने आईटीआई मैदान में टोकन वितरित किए गए। रोहतक प्रदेश का पहला जिला है। जहां ऑटो के लिए टोकन प्रणाली शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक किला रोड सहित कई इलाके नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। जहां वाहन खड़ा करने पर पाबंदी रहेगी। अब अगले चरण में शहर के दूसरे इलाकों में पार्किंग व्यवस्था में टोकन सिस्टम शुरू करते हुए व्यापारियों को भी बड़ी राहत दी है। पुलिस ने अलग अलग इलाकों के लिए अलग अलग टोकन जारी करते हुए इनके अलग अलग रंग निर्धारित किए हैं। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement