Robbery occurred in broad daylight Busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिन दहाड़े हुई डकैती का पर्दाफाश, एक बदमाश गिरफ्तार,3फरार

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 5:57 PM (IST)
दिन दहाड़े हुई डकैती का पर्दाफाश, एक बदमाश गिरफ्तार,3फरार
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में हाथरस की पॉश कॉलोनी प्रकाश टैक्सटाइल में एक महीने पूर्व हुए लूट का पुलिस ने खुलासा किया है और एक आरोपी को दबोचा है जबकि 3 अभी फरार हैं। लूट काण्ड का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 3 सितम्बर को प्रकाश टैक्सटाइल निवासी केडी पाठक और उनकी बेटी को उनके ही घर में बंधक बनाकर उन्हें पीटने व घर में लूटपाट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया था। केपी सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर तालाब चौराहा स्थित राम मंदिर के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement