जैसलमेर की रली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए नया लुक दिया गया है। जिसमें वस्त्रों की गुणवत्ता के साथ इसकी डिजायन और रंग का भी खास ध्यान दिया गया है। अंतररराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की नजर में यहां की रली आ सके। इसके लिए रली की डिजाइन को सुधार कर सुन्दर लुक दिया जा रहा है। जैसलमेर की रली को विश्व स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए बाड़मेर की ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान सहयोग करेगी। विशेषज्ञों ने वन विभाग इंदिरा गांधी द्वितीय स्टेज की पहल पर यहां की महिलाओं को नई-नई डिजाइन बनाने के तरीके सिखाए थे। इसके बाद महिला कारीगरों ने रली को अलग लुक देकर विश्व स्तर के मापदंडों के अनुसार ही तैयार किया है।