धौलपुर। जिले में शनिवार को शिक्षक संगठनो के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलनों का समापन हो गया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय,शेखावत,प्रबोधक संघ,शिक्षक संघ एकीकृत सहित कई संगठनो के सम्मेलन समाप्त हुए ओर कई नेताओ ने भाग लिया। दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलनों मे सैकड़ो शिक्षको ने अपनी भागीदारी निभाकर सातवां वेतन लागू कराने,लंबित मांगो सहित कई विषयो पर चर्चा की।