अजमेर। तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को अजमेर पर इंद्र देवता की मेहरबानी हुई। बारिश से गर्मी से तो राहत मिली है, साथ ही शहर का मौसम भी खुशनुमा हो गया। तेज हवा से आंधी का रूप लिया, जिससे कई घरों में नुकसान हुआ और कई पेड़ गिर गए।