गुरूग्राम। सर्व कर्मचारी संघ ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यालयों के साथ जिला मुख्यालय पर भी भूख हड़ताल किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा 2 मार्च को संसद का कूच कियाय जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने समान काम समान वेतन, कैशलेश मेडिकल सुविधा, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, छठे वेतन मान की विसंगतियां दूर कर सातवें वेतनमान को लागू करने के समर्थन में अपनी बातें रखीं।
इस सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान कंवर लाल यादव व संचालन जिला सचिव संजय सैनी व ब्लॉक सचिव श्री भगवान यादव ने की। इस भूख हड़ताल में राज्य कमेटी की ओर से उपप्रधान सुरेश नोहरा भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि जल्द से जल्द सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करें। इसके अलावा उपरोक्त सभी मांगों को लागू करें। अन्यथा प्रदेश का हर कच्चा व पक्का कर्मचारी आगामी विधान सभा सत्र के दौरान विधान सभा का घेराव करेगा। इसके अलावा 2 मार्च 2017 को संसद का कूच करेगा।