khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 10:47 AM (IST)
अमृतसर। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के चलते लोग बढ़ी संख्या में शरणार्थी शिविरों में चले गए थे। लेकिन अब सरहदी गांव के लोग अपने घरों में वापिस आ रहे है। लोगों का कहना है कि जब सर्जिकल ऑपरेशन हुआ था तब दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल था लेकिन अब उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच में युद्ध नहीं होगा।