Ration distributed to needy families in poverty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरुरतमंद गरीब परिवारों को वितरित किया राशन

khaskhabar.com: रविवार, 05 मार्च 2017 6:41 PM (IST)
जरुरतमंद गरीब परिवारों को वितरित किया राशन
नवांशहर। जैन उपासरा में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से रविवार को जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। समारोह में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के मुख्य सहयोगी और समाजसेवी अजित जैन और अचल जैन भी मौजूद रहे। अजित जैन ने कहा कि राशन वितरण अमरीका निवासी नरेन्द्र जैन, अनु जैन, नेहा जैन, नताशा जैन और रचित जैन के परिवार के सहयोग से दिया गया। संस्था प्रधान मुनीष जैन ने नरेन्द्र जैन अमरीका वालों का इस सेवा कार्य में दिए सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से जरूरतमंदों की हो रही सेवा की सराहना की और सभी को इस पुण्य के कार्य में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन ने बताया कि रविवार को 48वें राशन वितरण समारोह के दौरान 15 जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। साथ ही गरीब परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाले खाद्य सामान को वितरित किया।

[ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement