Ration Consumer facing problem due to technical problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तकनीकी खामियों के चलते राशन उपभोक्ताओं को आ रही है परेशानी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 10:59 AM (IST)
तकनीकी खामियों के चलते राशन उपभोक्ताओं को आ रही है परेशानी
हिसार। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा हाल ही में राशन को बांटने के लिए ई-राशन डिपो प्रणाली में तकनीकी खामियां होने के चलते बीपीएल कार्ड धारकों को राशन लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-राशन प्रणाली में बायोमीट्रिक मशीन के जरिए अंगूठे के निशान का मिलान कर कार्ड धारकों को राशन दिया जा रहा है और ऐसे अनेक कार्ड धारक हैं, जिनके अंगूठे के निशान मशीन के द्वारा मिलान नहीं किए जा रहे और इस स्थिति में बीपीएल कार्डधारकों को राशन नहीं मिल रहा। इस बारे में विभाग के एएफएसओ राजकुमार ने कहा कि नया सिस्टम होने के कारण परेशानी आ रही है। उपभोक्ताओं को जल्द ही सही तरीके से राशन मिल जाएगा। रेल हादसा:122लोगों की मौत, पढ़िए-आंखों देखा हाल,क्यों हुआ हादसा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement