Rath was good publicity off another solid result-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अच्छा काम ठोस परिणाम दूसरे प्रचार रथ को किया रवाना

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 10:13 PM (IST)
अच्छा काम ठोस परिणाम दूसरे प्रचार रथ को किया रवाना
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर ज्ञानाराम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होन पर अच्छा काम ठोस परिणाम नामक दूसरे प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ जिले की चार पंचायत समिति रायसिंहनगर, अनूपगढ, विजयनगर, घडसाना के गांव-गांव में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रचार रथ में ऑडियों व विडियों सिस्टम भी लगाया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, भामाशाह कार्ड, श्रमिक पंजीयन योजना, राजश्री योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, अन्नपूर्णा भंडार तथा कैशलैस लेनदेन की जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन करतार सिंह पूनिया, उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित, सहित कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी व आमजन उपस्थित थे। [@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement