rape from 45 year woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदबद्धि महिला से दुष्कर्म

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 10:47 PM (IST)
मंदबद्धि महिला से दुष्कर्म
चूरू। जिले के तारानगर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में दो युवकों ने एक 45 साल की मंदबुद्धि महिला का अपहरण कर दुष्कर्म किया। तारानगर के वार्ड संख्या 4 निवासी आरोपी सादक और अब्दुल ने मंदबुद्धि महिला को घर छोड़ देने का झांसा देकर मोटर साईकिल पर बिठा लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। तारानगर थाने में एक महिला का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। महिला 15 साल पहले पागल घोषित हो चुकी है, जिसका इलाज चल रहा है। रविवार को जब वह घर से बाहर थी तो उसे अकेला पाकर तारानगर के वार्ड संख्या 4 के युवक साजद और अब्दुल ने महिला को घर छोड देने का झांसा दिया और अपनी मोटर साईकिल पर बिठा लिया और खेत में ले जाकर उसका गैंग रेप कर डाला। तारानगर थाने में परिजनों ने सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद महिला का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement