जोधपुर। शहर में एक 32 वर्षीय महिला ने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है । घटना की रिपोर्ट सदर पुलिस थाने में इस्तगासे के जरिए दर्ज हुई है। रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि उसके पति गहनों की छिलाई का काम करते है और शहर में ज्वैलरी मार्केट में किराए की दुकान के लिए गंगाराम से बात हुई थी। जब मैं दुकान के पैसे देने गंगाराम के पास गई तो उसके बेटे ने दुकान में मेरे साथ दुष्कर्म किया। यह घटना महिला ने 28 अगस्त की बताई है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामलें की जांच प्रारंभ कर दी है।