झाँसी। आज पंचवटी स्थित शिव परिवार कालोनी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बुन्देलखण्ड प्रधान कार्यालय का भव्य शुभारम्भ विधि विधान व पूजन अर्चन के साथ सम्पन्न हुआ। वहीं रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने श्रीमती चाँदनी.नत्थू कुशवाहा को 222 विधान सभा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। इससे समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल रहा। प्रधान कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ ने प्रत्याशी श्रीमती चाँदनी कुशवाहा का उत्साहवर्धन किया।