Advertisement
राजीविका ने महिला आत्मनिर्भरता को दी नई दिशा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास रथ का अवलोकन किया और स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने एएनएम पद पर नवनियुक्त कार्मिक गीता विश्नोई, ममता कुमारी, भाग्यवती कुमारी और अनिता गोदारा से संवाद किया। कार्यक्रम में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव —
मैंने राजीविका के सहयोग से भैंस का दूध बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है। मैं अन्य महिलाओं को भी राजीविका से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हूं। आज गांव में मेरी सफल पशु सखी के रूप में पहचान बनी है। महिलाओं के लिए ऐसी योजना संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
- पशु सखी ममता
मैंने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे मेरी आमदनी बढ़ी और मैंने दुकान भी खोली। लखपति दीदी बनने के बाद राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप भी वितरित किया गया है। आज मेरी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है।
- बैंक सखी चीकू देवी
राजीविका से मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। मैंने 10 रुपये की बचत के साथ कार्य प्रारंभ किया था। आज मैं पूरे ब्लॉक की डेटा एंट्री का कार्य करती हूं। मुझे लगभग 12-13 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी होती है।
- डेटा एंट्री सखी मेरू निशा बानु
राजीविका से जुड़ने के बाद मेरी पारिवारिक आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया। मैं आज 15 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हूं। मैं राजीविका और परिवार से मिले सहयोग से खुशहाल हूं।
- लखपति दीदी जोशना देवी
मैं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। मुझे तुरंत लोन मिला, जिससे मैंने दुकान खोली। आज मेरी आय पहले से बेहतर है।
- लखपति दीदी रमिला देवी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


