Rajasthan polygraph test should Lab Scientist-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान को चाहिये पॉलीग्राफिक टेस्ट लैब के लिए साइंटिस्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 5:48 PM (IST)
राजस्थान को चाहिये पॉलीग्राफिक टेस्ट लैब के लिए साइंटिस्ट
जयपुर । राजस्थान सरकार ने भले ने पॉलीग्राफिक टेस्ट के लिए लैब बना दी हो, लेकिन इस लैब के लिए साइंटिस्ट नहीं मिल पा रहे है। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि सरकार सिर्फ 5 लाख रुपये सालाना एक साइंटिस्ट को दे सकती है, लेकिन इस धनराशि में कोई साइंटिस्ट नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के दो साइंटिस्टों से बात हुई, कि वो प्रति विजिट पर अपना मानदेय लेवे। इस पर बातचीत चल रही है। वहीं एसएफएल के मामलों को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में फिलहाल 8200 केस पेडिंग है। उन्होंने बताया कि उदयपुर, कोटा, अजमेर,जोधपुर में पेडिंग केस ज्यादा है। इसके लिए नए साइंटिस्टो की भर्ती शुरू हुई है और 18 साइंटिस्ट विभाग को जल्द मिल जाएंगे। इसके अलावा 39 एसएमसी के छात्र-छात्राओं का एसएफएल विभाग जांच पड़ताल में सहयोग ले रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement