Rajasthan has to be made number one in corruption and crime free and development: Jawahar Bedham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त और विकास में राजस्थान को नंबर वन बनाना है : जवाहर बेढ़म

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2024 8:39 PM (IST)
भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त और विकास में राजस्थान को नंबर वन बनाना है : जवाहर बेढ़म
शाहपुरा। शाहपुरा जिले के पनोतिया ग्राम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शुक्रवार को देर सांय देवरिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता काट लोकार्पण किया। पनोतिया के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में निर्मित ओपन जिम, प्रयोगशाला कक्षा व हॉल का लोकार्पण किया। समारोह में गृह राज्यमंत्री के साथ में कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकरलाल गुर्जर, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया व शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर शाहपुरा के भाजपा नेता भी मौजूद रहे। पनोतिया में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने देवरिया व पनोतिया क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य की तारीफ करते हुए यहां की सरपंच किस्मत गुर्जर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पंचायत अपने तरह के विशिष्ट कार्यो के कारण अभी प्रदेश में नंबर वन है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जोर देकर कहा कि राजस्थान सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हर वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। हमारी सरकार का विजन भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, अपराध मुक्त राजस्थान और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थान बनाने का है। हम सभी प्रदेश में इन तीन सूत्रों पर काम कर रहे है। समारोह में मोदी सरकार के कार्यो को गिनाते हुए गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर बोले। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली सरकार ने काम किये होते तो आज इस पंचायत में मांग पत्र ही इतना लंबा न होता। पिछली सरकार तो होटलों में ही खर्च करती रही। गाढी कमाई को कांग्रेस सरकार ने व्यर्थ में गंवा दी।
कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त होकर ही नरेंद्र मोदी की गारंटी पर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है। अब लोगों को लगने लगा है कि कुछ काम होने प्रांरभ हो गये है। आने वाला समय प्रदेश का ही है।
गृह राज्यमंत्री बेढ़म ने कहा कि देवरिया पंचायत के विकास के संबंध में यहां के सरपंच तथा ग्रामीणों की ओर से जो भी मांग पत्र दिये गये है, सभी पर काम कराया जायेगा। सभी मांगों को पूरा किया जायेगा। हर आदमी की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का यहां पहुंचने पर देवरिया सरपंच किस्मत-शंकर गुर्जर, पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष अंजलि रामराज गुर्जर ने स्वागत किया।
उद्घाटन के दौरान पनोतिया के खेल मैदान में ओपन जिम के लोकार्पण के दौरान मंत्री जवाहर सिंह बेढम व विधायक लालाराम बेरवा ने यहां कुछ देर कसरत भी की। समारोह में भाजपा नेता राजेंद्र बोहरा, बजरंगसिंह राणावत, शंकर गुर्जर, अविनाश जीनगर, उदयलाल सिरोठा सहित भाजपा के पदाधिकारीगण तथा सरपंच गण मोजूद थे।
गौशाला व भीलवाड़ा डेयरी के घोटालों की होगी जांचः
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने देवरिया में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में गौशाला में संस्थाओं द्वारा घोटाला किए जाने के मामले की गहराई से जांच करायी जाएगी। यहीं नहीं भीलवाड़ा डेयरी में हुए घोटालों की भी जांच करायी जा रही है। इस प्रकार के घोटालों, पेपर माफियाओं तथा प्रदेश में कोई भी अपराध कारित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधों की रोकथाम के खिलाफ अभियान चल रहा है। किसानों की उन्नति के लिए प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी के आधार पर काम कर रही है। समर्थन मुल्य बढ़ाने के साथ ही पीएम सम्मान निधी की राशि को बढ़ाया है।
शाहपुरा विधायक मुझसे ज्यादा सीएम के प्रिय हैः
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने देवरिया पंचायत के सरपंच व ग्रामीणों द्वारा दिये गये मांग पत्रों को निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा सच्चे समाजसेवक है। विधायक बैरवा मुझसे भी ज्यादा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रिय है। विधायक शाहपुरा क्षेत्र की कोई मांग करेगें वो स्वयं उसको पूरा कराने में विधायक के साथ खड़े रहेगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement