अलवर। गंडाला गांव के राजसिंह हत्या मामले का खुलासा नहीं होने पर गुरुवार को लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। सैकड़ों लोगों ने नीमराणा पुलिस थाने पंहुचे और प्रदशर्न किया। लोगों ने मांग की है हत्या का जल्द खुलासा किया जाए। ग्रामीण विरोध करते इससे पहले ही बहरोड़ डीएसपी व नीमराणा एसीपी ग्रामीणों से मिलने थाने पहुचकर लोगों से समझाइस कर लोगों हत्याकांड के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय ह की गंडाला निवासी राजसिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर कालिया होंडा के रास्ते पर भट्टो के समीप शव मिला था।परिजनों ने हत्या का मामला करवाया था दर्ज।