Rain water filling in newly formed water structures in Dungarpur Desert region Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवनिर्मित जल संरचनाओं में भरने लगा वर्षा जल

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 2:17 PM (IST)
नवनिर्मित जल संरचनाओं में भरने लगा वर्षा जल
ऎसे ही हमेशा चिंताग्रस्त रहने वाले पंचायत समिति चिखली के नई बस्ती बडगामा निवासियों के लिए सिंचाई एवं पशुधन के लिए पानी की उपलब्धता बिल्कुल नहीं के बराबर थी। क्षेत्र में स्थित अनेकों कुओं में भी जल स्तर बहुत कम था और उस पर भी पूरे वर्ष भर पानी नहीं रहता था। क्षेत्र में से मानसून में एक नाला जरूर बहता था परंतु उसका भी व्यर्थ ही बह जाता था, ठहरता नहीं था। नई बस्ती बडगामा निवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का द्वितीय चरण, जब उस क्षेत्र में मानसिंग तथा कैलाश के खेतों समीप एमएसटी(एनीकट) को कार्य योजना में शामिल करते हुए स्वीकृति मिली। अभियान में मिली इन स्वीकृतियों से 34.90 लाख एवं 16.07 लाख की लागत से क्रमशः 0.90 एवं 0.85 एमसीएफटी संग्रहण क्षमता के निर्मित मिनी स्टोरेज टैंक (एनीकट) निर्मित किए गए।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement