Advertisement
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस

गाने की बात करें तो सॉन्ग 'चार्मर' दिलजीत दोसांझ और सान्या मल्होत्रा का एक लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो है, जो दिलजीत के एल्बम 'औरा' का हिस्सा है। इसे दिलजीत दोसांझ ने गाया है, बोल और कंपोजिशन राज रंजोध के हैं और म्यूजिक प्रोडक्शन एवी सरा ने किया है।
यश कदम की कोरियोग्राफी में सान्या मल्होत्रा के डांस मूव्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वीडियो में किसी भारी कहानी के बजाय दोनों के बीच हल्की-फुल्की मस्ती, स्टाइल और तालमेल पर ध्यान दिया गया था।
मुंबई कॉन्सर्ट में दिलजीत ने अपने परफॉर्मेंस से पहले सामने आई सुरक्षा की धमकियों पर भी बात की। इससे पहले, सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट को लेकर मिली बम की धमकियों पर जवाब देते हुए कहा था कि धमकियों के बावजूद वो प्यार से ही जवाब देंगे।
अपने परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत ने कहा, "वो दिलजीत को बम से उड़ाना चाहते हैं। उनका एक ही मकसद है कि कोई दिलजीत के शो में न जाए, लोग डर जाएं। शहरों में बारूद का मौसम है, गांवों में अमरूद का मौसम है, मैं तुमसे प्यार करता हूं। चाहे तुम मुझ पर बम फेंक दो, मेरे पास तुम्हारे लिए प्यार ही है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


