Husband Aditya Dhar special post for Yami Gautam birthday; calls her Yami Paglu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'

khaskhabar.com: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 2:15 PM (IST)
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
मुंबई । अभिनेत्री यामी गौतम शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति व निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें 'यामी पगलू' बताया। निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर यामी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके साथ बिताए गए कुछ पर्सनल पल नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट के जरिए आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला बताया। आदित्य धर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे यामी, आप सबसे खूबसूरत महिला हो, जिसे मैंने जाना है। आपकी मुस्कान मुस्कान सिर्फ एक कमरे को ही नहीं बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। आप मेरा घर, सबसे बड़ी ताकत, सपोर्टर और वो इंसान हो जिसने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की।
आदित्य ने कहा कि यामी फैमिली में बहुत प्यार देती हैं और साथ ही अपने हर काम में पूरी मेहनत करती हैं। ये देखकर आदित्य हर दिन हैरान रह जाते हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे समझ नहीं आता कि यामी, आप सब कुछ कैसे संभाल लेती हैं और फिर मुझे कैसे झेल लेती हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "भगवान आपको वो खुशी, प्यार और आशीर्वाद का हजार गुना वापस दे, जो आप हमारी जिंदगी में लाती हैं। कभी सपने देखना बंद मत करना, कभी चमकना बंद मत करना और कभी मत भूलना कि तुम कितनी स्पेशल हो। जिंदगी भर तुम्हारा हाथ थामने, तुम्हें चीयर करने और बार-बार तुमसे प्यार करने के लिए। यामी पगलू।"
कपल की बात करें, तो दोनों ने पहली बार फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। इसी फिल्म से आदित्य धर ने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। यामी ने फिल्म में एक अंडरकवर रॉ एजेंट का रोल निभाया था, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान धीरे-धीरे उनकी प्रोफेशनल जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। यामी ने पहले बताया था कि उनके बीच कोई फिल्मी प्रपोजल या बड़ा रोमांटिक मोमेंट नहीं था। कपल ने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक छोटे से समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवारवाले मौजूद थे। बाद में मई 2024 में उन्होंने अपने बेटे वेदाविद का स्वागत किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement