rain in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज गर्मी के बाद राहत की बारिश

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 9:45 PM (IST)
तेज गर्मी के बाद राहत की बारिश
उदयपुर। लेकसिटी में पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार शाम बारिश ने सुकून दिया। गर्मी से बेहाल हो रहे शहरवासियों को शहर सहित आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश ने राहत दी। शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक तेज गर्मी के बाद शाम को जब बादलों ने कुछ देर के लिए राहत देते हुए बारिश की तो हर किसी ने राहत की सांस ली। कहीं पर हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से लोगों को उमस से मामूली राहत मिली है। वहीं, कुछ ग्रामीण इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाओं से लोगों को काफी सुकून मिला। हल्की ठंडक के बाद मौसम का मजा लेने लोग झील किनारे भी पहुंचे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement