बांसवाडा। जिले में शुक्रवार का अचानक हुई बारिश ने कुशलबाग के मैदान में लग रहे दशहरे मेले में खलल डाल दिया। बारिश के दुकानदारों को काफी नुकशान उठाना पड़ा, एक तरफ तो सामान भीग गया और दुसरी तरफ ग्राहकी भी नहीं हुई। स्थानीय दुकानदारों की माने तो बारिश के चलते व्यसाय ठप हुआ है। सडक़ों की हालत बदहाल हो गई। नवरात्रि के पर्व माता त्रिपुरा सुन्दरी के दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामाना करना पड़ गया।