Advertisement
भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य

गोरखपुर में अखिलेश यादव के 'पीडीए' मार्च पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अखिलेश यादव गोरखपुर, सैफई या लखनऊ में कहीं भी यात्रा निकाल लें। समाजवादी पार्टी का भविष्य पहले भी अंधकारमय था, आज भी है और आगे भी रहेगा। समाजवादी पार्टी 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के हसीन सपने देख सकती है, लेकिन असल में वह सत्ता में नहीं आ सकती। अखिलेश यादव यह बात बहुत अच्छी तरह जानते हैं।"
वहीं, राज्य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार के खिलाफ नैरेटिव गढ़ता है। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के समय यह नैरेटिव बनाया कि भाजपा जीती तो संविधान बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी। इस आधार पर विपक्ष को थोड़ी सफलता मिली थी, लेकिन झूठे आरोपों, तथ्यों और मनगढ़ंत कहानियों के आधार पर काठ की हंड़ियां बार-बार नहीं चढ़ सकती हैं। जनता विपक्ष को समझ रही है कि यह सिर्फ झूठे दावे करते हैं और फर्जी व मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं।
उन्होंने कहा, "सभी जानते हैं और आम आदमी भी यह महसूस करता है कि उत्तर प्रदेश का माहौल और लोगों की धारणा बदली है। देश और दुनिया का उत्तर प्रदेश के प्रति नजरिया बदला है। यहां निवेश आया है, कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और विकास तेजी से हो रहा है। यूपी में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में बेहतरीन प्रगति हुई है।"
जयवीर सिंह ने कहा, "दूसरी ओर, लोग 2012 से 2017 के उस दौर को नहीं भूले हैं, जो गुंडागर्दी, अराजकता, जमीन पर कब्जे, वसूली, दंगों, 'एक जिला, एक माफिया' और एक ठप पड़े प्रशासन का समय था, जहां खास माफिया और अपराधी जिलों को चलाते थे। जनता अगली बार विपक्ष के झूठे नारों और झांसे में फंसने वाली नहीं है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


