चित्रकूट। राहुल गांधी शुक्रवार को खाट सभा के लिए चित्रकूट के सीतापुर में कर्बी गांव पहुंचे। बुंलेदलखंड के इस इलाके में राहुल ने केंद्र सरकार के साथ ही भाजपा और संघ को भी निशाने पर लिया। राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया कि वह धर्म की दलाली करता है जबकि भाजपा को गायों का सबसे बड़ा रक्षक बताने पर निशाने पर लिया।