करनाल । डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज स्तर पर आयोजित प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 2500-2500 सौ के चैक देकर पुरस्कृत किया गया। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट ने विजेता प्रतिभागियों को चैक वितरित किए गए। कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाईपी शर्मा ने कहा कि छात्रों में हुनर और कला की कोई कमी नहीं है सही और उचित समय पर मार्गदर्शन मिलते रहने से विघार्थी अपनी मंजिल तक पंहुच सकते है।