Punjab: Major Anti-Gangster Task Force (AGTF) ​​action in Bathinda, Ranjit Singh arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब : बठिंडा में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रंजीत सिंह गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 01 नवम्बर 2025 5:31 PM (IST)
पंजाब : बठिंडा में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रंजीत सिंह गिरफ्तार
बठिंडा । पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंगी निहाल सिंह गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ सप्प को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में दी और बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि रंजीत सिंह कुख्यात गैंगस्टर रम्मी मचाना का करीबी सहयोगी है और वह दो आपराधिक मामलों में वांछित था। इससे पहले पुलिस ने उसके घर से 130 ग्राम हेरोइन, एक 9 मिमी देसी पिस्तौल, छह कारतूस और एक 12 बोर की देसी बंदूक बरामद की थी। जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने, घर में जबरन घुसने, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का अभियान पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा।
डीजीपी पंजाब पुलिस ने कहा कि यह ऑपरेशन हमारे सुरक्षा तंत्र की सतर्कता और दक्षता का उदाहरण है। हमारी टीमें सीमा पार से हो रही हर अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पंजाब पुलिस किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
इसी क्रम में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस अभियान में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों पर कार्रवाई की थी, जिनमें शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी अमृतसर के निवासी हैं।
पुलिस ने इनसे 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की थीं, जिनमें 9 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी कर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई कर रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement