Punjab government to forgive the debt immediately of Farmers and Farm workers said- Harveel Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:21 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों- खेत मजदूरों के कर्जे तुरंत माफ करे पंजाब सरकार- हरवेल सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 8:20 PM (IST)
किसानों- खेत मजदूरों के कर्जे तुरंत माफ करे पंजाब सरकार- हरवेल सिंह
फतेहगढ़ साहिब। अल्पसंख्यक तथा दलित दल पंजाब की ओर से ज्ञानी दित्त सिंह यादगारी लाइब्रेरी खालसा बुंगा जिला फतेहगढ़ साहिब में बैठक जत्थेबंदी के प्रदेशाध्यक्ष हरवेल सिंह माधोपुर की अगुवाई में हुई, जिसमें पंजाब में नई सरकार बनने के बाद के माहौल पर विचार-विमर्श किया गया। पंजाब में किसान आत्महत्याओं, दलितों पर हमले, रेत बजरी की बोली में घपले तथा दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार को पंजाब सरकार की अनदेखी व असफलता बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रियों को इन मुद्दों पर बयानबाजी करने से गुरेज करके जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। जत्थेबंदी ने प्रस्ताव पास करके पंजाब सरकार से किसानों तथा खेत मजदूरों के कर्जे तुरंत माफ करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement